फिरोजाबाद, जून 10 -- गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से जनजागरण यात्रा पर निकले ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का मंगलवार को जसराना में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। फरिहा रोड स्थित महालक्ष्मी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शंकराचार्य ने कहा कि गाय केवल दूध देने वाला पशु नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, धर्म और परंपरा की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करने से मनुष्य के पुण्य स्थिर रहते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि देश में गोसंरक्षण और गौसेवा को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसके लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...