रुद्रपुर, जून 7 -- किच्छा। गाय की टांग काटने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। भगवान सिंह पुत्र रामनक्षत्र निवासी ग्राम गौरीकलां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसकी गाय घर से कुछ दूरी पर खाली खेत में चर रही थी। इस दौरान वह नजदीक के बाग के पास पहुंच गई। इस पर खतीब ने क्रूर तरीके से गाय की आगे वाली दायीं टांग को पाटल से काट दिया। इस कारण गाय की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- गाय की टांग काटने के आरोप में केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...