गाजियाबाद, अप्रैल 20 -- Ghaziabad Loni news: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में मीट की दुकान पर जांच करने पहुंचीं महिला फूड इंस्पेक्टर के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला फूड इंस्पेक्टर मीरा सिंह का आरोप है- यहां अवैध मांस की दुकानें चल रही थीं। हमें गौकशी की शिकायत मिली थी। हम इनकी जांच करने आए तो भीड़ ने मेरे ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस पर लोनी विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा- अगर ये हमारी बहन-बेटियों और अधिकारियों पर हमला करेंगे, तो कुचलकर रख देंगे। ये योगी जी की सरकार है। 7 पीढ़ियां याद करेंगे इनकी।मीट की दुकानों पर गौकशी करने की शिकायत महिला फूड इंस्पेक्टर ने कहा- हमें सीएम सर के पोर्टल पर मुख्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें लोनी नहर रोड, मौलाना आजाद कॉलोनी में अवैध मीट की दुकानों और गौकशी की शिकायत मि...