लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर में रविवार देर रात गाय और ऑटो को बचाने में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की मौत हो गई।सरोजनीनगर के अलीनगर सुनेहरा निवासी तेज बहादुर सिंह(37) ट्रैक्टर चालक था। परिवार में तीन भाइयों में तेज बहादुर सबसे छोटा था। बड़े भाई ठाकुर प्रसाद ने बताया कि रविवार को छोटा भाई अलीनगर के पास खेतों में डाली जाने वाली गोबर की खाद (जैविक खाद) को डालकर घर लौट रहा था। तभी अलीनगर नहर पर अचानक सामने सड़क पर गाय और ऑटो आ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज थी। तेज बहादुर ने अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे मोड़ दिया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तेज बहादुर की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.