बेगुसराय, फरवरी 22 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में इन दिनों गायों में बांझपन की समस्या ज्यादा देखी जा रही है। इससे प्रखंड क्षेत्र के पशुपालक परेशान हैं और काफी कम क़ीमत पर गायों को बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसा देखा जा रहा है कि एक-दो बार बच्चा देने के बाद उनके बीच में फिर गर्भ धारण करने की क्षमता ही समाप्त हो जा रही है। इसको लेकर पशुपालक परेशान दिख रहे हैं। किसानों द्वारा गायों को लगातार इलाज भी कराया जा रहा है। इसके बावजूद उन गायों की स्थिति में कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है। पशुपालक किसान अशोक पासवान ने बताया कि जब से हम लोग देसी नस्ल के जानवरों को हटाकर मिश्रित एवं विदेशी नस्ल के जानवर को पालने लगे हैं, तब से यह समस्या लगातार बनी हुई है। गायों में शुरुआती समय मे यह समस्या नहीं दिख रही है। एक दो ब्यात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.