अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़। लायंस क्लब अलीगढ़ महानगर के लायंस ने रविवार को सुबह 10 बजे श्री राधारमण गौशाला आवासीय चिकित्सालय सासनी गेट, आगरा रोड में रहे गौवंश को 100 किलो आटे की तंदूरी रोटी, 600 किलो तरबूज व 30 किलो गुड़, हरा चारा खिला कर सेवा की। गौशाला प्रांगण में गौमाता की सेवा लायंस श्याम नारायण अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, हरिकृष्ण गुप्ता, संजय अग्रवाल त्रिशूल, अभिनव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, संजीव मित्तल, जगत नारायण अग्रवाल, राजीव अग्रवाल अल्फा, सुधांशु गर्ग,अंशुल सक्सेना, हरीश माहेश्वरी, प्रदीप शर्मा ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...