नई दिल्ली, मई 28 -- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बेसिक शिक्षा विभाग का एक आदेश इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को बेसहारा गोवंश के लिए भूसा जुटाने की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद शिक्षकों में भारी नाराजगी फैल गई। मामला बढ़ने और सोशल मीडिया पर आदेश वायरल होने के बाद विभाग को अपने निर्देशों में बदलाव करना पड़ा। अब शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि भूसा दान पूरी तरह स्वैच्छिक होगा और किसी भी शिक्षक या विद्यालय पर दबाव नहीं डाला जाएगा।शिक्षकों को गायों के लिए भूसा जुटाने का आदेश दरअसल, जिले में बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए गौशालाओं में भूसे की व्यवस्था करने को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी किया गया था। आदेश में कहा गया था कि हर विद्यालय को 46 ...