बरेली, मार्च 9 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। सड़क किनारे टहल रही महिला पर गाय के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे उनके एक हाथ व पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। संजयनगर में रहने वाली 55 वर्षीय भजन देवी ने बताया कि शनिवार शाम वह टहलने के लिए घर से निकली थीं। जब वह श्रेया बारातघर के पास पहुंचीं तो अचानक सड़क पर खुले घूम रहे पालतू गाय के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने गायों को भगाकर उन्हें बचाया। इस हमले में उनका एक हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.