नोएडा, अप्रैल 30 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। आईआईएमटी कॉलेज में गुरुवार को आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम में गायिका सुनंदा शर्मा ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उन्होंने जानी तेरा ना, तेरे नाल नाचना और दूजी वार प्यार होया सच्चा गानों पर प्रस्तुति दी, जिन पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरके। कुलाधिपति मयंक अग्रवाल और आईआईएमटी स्कूल्स की प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। यह भी पढ़ें- माया देवी यूनिवर्सिटी में वार्षिक फेस्ट जेनरागा 2026 का आगाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...