गायब 12 वर्षीय बालक बरामद
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- शारदानगर पुलिस ने गायब 12 वर्षीय बालक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शारदानगर थाने के गांव बड़ागांव निवासी 12 वर्षीय आकिब पुत्र निसार खां 28 अप्रैल को गायब हो गया है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जिससे कुछ सुराग मिले। जिनके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। यह भी पढ़ें- माड़ीपुर से लापता बच्चा समस्तीपुर में मिला यह भी पढ़ें- 20 साल के युवक के साथ मिली 12 साल की किशोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.