जौनपुर, अप्रैल 1 -- जौनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर और क्राइम सेल की टीम ने संयुक्त प्रयास से 240 मोबाइल फोन बरामद किया है। इन्हें विभिन्न जनपदों और राज्यों से बरामद किया गया। इनकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बरामद मोबाइल फोन वास्तविक स्वामियों को सौंपे। आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन के स्वामियों के दिए गए प्रार्थना पत्र और सीईआइआर पोर्टल के जरिए संयुक्त टीम ने सर्विलांस व अन्य तकनीक के माध्यम से यह मोबाइल फोन आजमगढ़, वाराणसी, सुलतानपुर, बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़, भदोही सहित प्रदेश के कुछ जिलों व दूसरे प्रांतों दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार व राजस्थान से बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के हैं। इनका मूल्य लगभग 45 लाख रुपये है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.