दरभंगा, मई 10 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव से युवती पूजा देवी एवं उसके बच्चे किशन कुमार यादव के अपहरण की आशंका में देवर संजीत यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। दिए गए आवेदन में कहा है कि मेरी भाभी एवं भतीजा इलाज कराने अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर गये थे। शाम तक घर वापस नहीं होने के बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें अपहरण एवं अप्रिय घटना होने की आशंका जाहिर की गई है। एसएचओ पंकज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। महिला व बच्चे का सुराग नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- दवा लेने निकली महिला लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.