दरभंगा, मई 2 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। अंचल क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई छठी क्लास की बालिका को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार पांच दिन पूर्व अपने घर से गायब हुई बालिका के परिजनों ने बालिका को गायब होने को लेकर घनश्यामपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। अनुसंधानकर्ता अनि देव कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद बालिका का मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि बालिका को बाल सुरक्षा गृह में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...