गोरखपुर, जून 20 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। सूबा बाजार कस्बे से शुक्रवार शाम गायब हुई बाइक को खोराबार पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि एक युवक गलती से दूसरे की बाइक अपनी समझकर लेकर चला गया था और अपनी बाइक वहीं छोड़ गया था। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक से संपर्क कर उसे थाने बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी-उनकी बाइक सौंप दी गई। राजेश यादव की बाइक शुक्रवार शाम स्टेट बैंक के पास से गायब हुई थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। यह भी पढ़ें- सूबा बाजार से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...