गायब हुई किशोरी, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अप्रैल 27 -- गायब हुई किशोरी, मुकदमा दर्ज रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शुक्रवार रात करीब 12 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रात भर और अगले दिन आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार शाम को निराश परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.