नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने मंगलवार को राजनीति में एंट्री का ऐलान करते हुए आगे का रोडमैप भी बताया। इसके साथ ही कुछ ऐसी बातें कहीं जिसका अर्थ निकालने की कोशिश हो रही है। दिव्या ने फिलहाल किसी दल के साथ राजनीति नहीं करने की बात कही है। लेकिन जिन मुद्दों को उठाया है, उन्हीं मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। दिव्या मित्तल ने मिर्जापुर के लहुरियादह में स्कूल नहीं होने और उनके डीएम रहते स्कूल की मंजूरी के बाद भी अभी तक काम नहीं शुरू होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने राजनेताओं के निर्देश पर लोगों को परेशान करने वाली कार्यवाही का मामला उठाया। गांवों में सड़क नहीं होने, सड़कों के गड्ढे, गड्ढों में गिरकर लोगों का घायल होना, खून बहना, पेपर लीक जैसे मामलों को उठाया है। दिव्या ने यहां तक कहा कि पहले पढ़ोगे तो आगे बढ़ोग...