गायब सातवीं कक्षा का छात्र रेल पुलिस की मदद से सकुशल बरामद
पूर्णिया, मई 13 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।गायब हुए सातवीं कक्षा के छात्र को रेल पुलिस की मदद से जानकीनगर थाना पुलिस ने बनमनखी जंक्शन रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म से सकुशल बरामद कर लिया। छात्र के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह करीब सात बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला छात्र रंजीत कुमार सिंह रास्ते से ही लापता हो गया था। वह शांति शिक्षा निकेतन, चोपड़ा बाजार में पढ़ाई करता है। छात्र के गायब होने के बाद परिजनों ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, गांव के एक युवक ने उसे ट्रेन में यात्रा करते हुए देखा था। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने के दौरान छात्र लापता इसके बाद मामले की जानकारी रेल पुलिस को दी गई। रेल पुलिस एवं जानकीनगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.