गायब विवाहिता बरामद
जहानाबाद, मई 30 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। बराबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नीमचक बथानी थाना के हीरोडी गांव से महिला सुनीता देवी को बरामद किया है। वह अपने घर बराबर थाना के परसौना से एक महीना पूर्व से गायब थी। इस संबंध में उसके पति जो दिव्यांग हैं सुनील कुमार के द्वारा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। विवाहिता के दो छोटे बच्चे हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दुलारचंद यादव ने बताया कि बरामद के बाद महिला को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 28 दिन बाद हरियाणा में प्रेमी संग मिली शादीशुदा महिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.