पूर्णिया, मई 3 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चुनापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-पांच स्थित मिस्त्री टोला में शुक्रवार सुबह विक्षिप्त युवक का मृत शव घर के पीछे मक्का खेत में बरामद होने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना केनगर थाना पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुँच कर जांच पड़ताल में जुट गयी। मृतक की 65 वर्षीय माता जमीला खातुन ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर कहा कि वह अपने मृत पुत्र का पोस्टमार्टम नहीं कराएगी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान स्व0 मो0 शमीम नद्याफ का 31 वर्षीय पुत्र वशीम नद्याफ के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- फुलवरिया में खेत से श्रीपुर के युवक का शव बरामद मृतक की माता की ओर से पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि उसका पुत्र वशीम नद्याफ बीते 10 दिन पहले अपने घर से अचानक लापता हो गया था। लापता...