गायब लड़कियों में से एक को मुंह नहीं खोलने की मिली धमकी
भागलपुर, मई 30 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के लालूचक इलाके से बीते 20 मई की रात पांच नबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गई थीं। इस खबर से पूरे राज्य की पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। सभी लड़कियां जब दूसरे दिन पटना से बरामद हुईं तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली थी। इस घटना में जहां एक तरफ लड़कियों ने एक स्वर में बाहर जाकर घूमने की बात बताई वहीं दूसरी तरफ अब इस घटना में एक नया मोड़ सामने आया है। पांच लड़कियों में एक के परिजनों द्वारा एक लड़की के परिजनों को धमकी व मारपीट करने की बात सामने आई है। परिवार को जब धमकी मिलने की जानकारी हुई तो उन्होंने इस मामले की सूचना नाथनगर थाना को दी है。
धमकी और मारपीट का मामला सूत्रों की माने तो एक लड़की के परिवार वालों द्वारा लगातार उनपर दबाव बनाया जा रहा है। गुरुवार को उसे धमकी दी गयी तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.