बुलंदशहर, अप्रैल 26 -- लगभग एक सप्ताह पहले गायब युवती को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। युवती के पिता ने पड़ोस के एक युवक पर अपनी बेटी को बहलाकर ले जाने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कस्वां इंचार्ज संजेश कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में आया है कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से चली गई थी और उसने कोर्ट मैरिज भी कर ली है। नगर से लापता हुई युवती को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दिल्ली से बरामद कर लिया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कोतवाल ने कहा कि लड़की के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.