गायब युवती की तलाश में मधुपुर पहुंची मधुबनी पुलिस
देवघर, अगस्त 6 -- मधुपुर प्रतिनिधि बिहार के मधुबनी जिले से गायब एक युवती की तलाश में गुरुवार को पुलिस मधुपुर पहुंची। मधुबनी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार मधुबनी पुलिस को गायब युवती के मामले में एक संदिग्ध युवक का मोबाइल लोकेशन मधुपुर के बड़बाद मोहल्ला में मिला था। उसी लोकेशन के आधार पर मधुबनी पुलिस टीम मधुपुर पहुंची। मधुबनी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बड़बाद मोहल्ले के कई लोगों को बुलाकर पूछताछ की और युवती व संदिग्ध युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर ही युवती और युवक की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: युवती लापता, युवक पर मुकदमा फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी छानबीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.