देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। एकौना थाना क्षेत्र के भगवान माझा बेलवा में सोमवार की सुबह एक युवक का शव नदी के किनारे पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।भगवान माझा बेलवा के रहने वाले गिरीश चंद (40) पुत्र बालेश्वर रविवार की सुबह आठ बजे घर से कहीं चले गए। इसके बाद से ही परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार की सुबह गांव के बाहर नदी के किनारे एक पेड़ पर लटका हुआ उनका शव मिला। यह बात जंगल में आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। लोग सैकड़ों की संख्या में मौके पर जुट गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। पिता ने बताया कि गिरीश की तबीयत ठीक नहीं थी। उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के चलते उनका उपचार गोरखपुर से चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.