गायब युवक एक सप्ताह के बाद मंझवे के पास भटकते हुए मिला, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जमुई, जून 9 -- जमुई, निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के नवीनगर बाजार से 31 मई रविवार से गायब ताजपुर निवासी अशोक महतो के पुत्र अमित कुमार एक सप्ताह के बाद रविवार की शाम मंझवे के पास भटकते हुए मिला। उस वक़्त युवक को याददाश्त नहीं था वह किसी को पहचानने में भी असमर्थ था और कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। उंसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक का इलाज किया गया। परिजन ने बताया कि 31 मई रविवार को युवक साइकिल से नवीनगर बाजार गया था और वापस नहीं लौटा। उंसके बाद चारों ओर खोजबीन की गई और थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका था। जब परिजन युवक को ढूंढने के लिए मंझवे से आगे लखीसराय की ओर जा रहे थे तो युवक अकेला पैदल ही भटकता दिखा, जिसके पास साइकिल और मोबाइल नहीं था। जब युवक से पूछताछ की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.