जहानाबाद, मार्च 15 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना क्षेत्र के अमरा ग्राम से गायब दो युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परासी थाना क्षेत्र के अमरा ग्राम निवासी सुमित कुमार एवं शुभम कुमार शनिवार से ही गायब थे। जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा परासी थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। परासी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सकुशल बरामद किया एवं उनके परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...