अररिया, जून 16 -- पटेगना। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड स्थित ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 अररबाड़ी गांव से गायब हुए एक महिला व उनके दो मासूम पुत्र का कोई सुराग नहीं मिला है। इसी एक जून की रात से महिला व उनके दोनों बेटे घर से गायब है। परिजन ने ताराबाड़ी थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई। लेकिन एक पखवाड़ा से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस गायब महिला व उनके दोनों मासूम बच्चों को बरामद नहीं कर पाई है। इस संबंध में गायब महिला के ससुर बुधू राय (62) के आवेदन पर छह जून को ताराबाड़ी पुलिस ने केस दर्ज की है। आवेदन के मुताबिक बुधू राय के पुत्र विपेंद्र कुमार राय हरियाणा में रहकर मजदूरी का काम करता है। पिछले एक जून की रात उनके पड़ोसी रंजिश में गगन राय पुत्र स्व सूर्यानंद राय उनके पुतहु मंजू देवी, ...