मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में गायब हुई बच्चियों और युवतियों की बरामदगी के लिए पुलिस अब एक महीने का विशेष अभियान चलाएगी। बीते सात माह में जिले के विभिन्न थानों में 400 से अधिक युवती और किशोरियों के अपहरण के केस दर्ज हुए हैं। कई पुराने मामले अब भी लंबित हैं। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्त रुख अपनाया है और 200 पुराने केसों में कार्रवाई का निर्देश दिया है।

विशेष अभियान का लक्ष्य मुख्यालय के निर्देश के बाद एसएसपी ने शहर के सभी थाना प्रभारियों को 10-10 लंबित केस का टारगेट सौंपा है। एक माह के विशेष अभियान में इन मामलों की समीक्षा कर बच्चियों की बरामदगी सुनिश्चित करनी होगी। पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वे परिजनों से मिलकर पुराने सुराग खंगालें, तकनीकी जांच करें और जरूरत पड़ने पर दूसरे जिलों व राज्यों में भी ...