हाजीपुर, फरवरी 27 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने 24 फरवरी को घर से गायब हुई लड़की को एक निजी स्कूल के बस चालक के घर से बुधवार की शाम बरामद कर लिया। पुलिस ने चालक के घर में बने बॉक्सनुमा तहखाने से नाबालिग लड़की को बरामद किया और बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार बस चालक सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुवारी गांव निवासी पवन सिंह का पुत्र सुमित कुमार सिंह बताया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के ने थाने में आवेदन दिया कि मेरी बेटी एक निजी स्कूल से 24 फरवरी की शाम घर आई थी। करीब 05:30 बजे पुनः घर से गायब हो गई। आवेदन में मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिलंब पोक्सो एक्ट एवं अन्य सुसंगत धाराओं में सदर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। सदर डीएसपी वन सुबोध कुमार के निर्देशन में छापेमार...