गायब तीन और लोगों के परिजन पहुंचे वृंदावन
मथुरा, अक्टूबर 4 -- वृंदावन, संत प्रेमानंद के राधा केलि कुंज आश्रम पर अब कई लोग ऐसे पहुंचने लगे हैं, जिनके बच्चे गायब हैं। शनिवार को कासगंज, महाराष्ट्र और बड़ी आटस के रहने वाले किशोरों के परिजन आश्रम के बाहर पहुंचे और अपने बच्चों की सकुशल वापसी की मांग की। पिछले तीन महीने से लापता सादाबाद के अनुज चौधरी के परिजनों के शुक्रवार को राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर धरना प्रदर्शन की धमक शनिवार को भी दिखाई दी। लापता तीन किशोरों के परिजनों ने आश्रम के बाहर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से न्यायोचित जांच की मांग की। बताया जाता है कि कासगंज का रहने वाला मयंक सिंह चौहान पिछले सात अगस्त को वृंदावन आने की कहकर अपने घर से निकला था। जिसका काफी प्रयास के बाद भी कोई पता नहीं लग सका है। मयंक के पिता चंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह डेढ़ माह से से वृंदावन-कासगंज के बीच चक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.