दरभंगा, मई 25 -- दरभंगा। जल संरक्षण की दिशा में सक्रिय संगठन तालाब बचाओ अभियान की बैठक रविवार को मैथिली साहित्य परिषद के परिसर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आरबी खेतान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि सदर प्रखंड मत्स्यजीवी सहकारिता समिति लि. से संगठन को जानकारी मिली है कि सहकारिता समिति को वर्ष 2022-23 से 2026-27 में कुल 207 सरकारी तालाब बंदोबस्ती में मिले हैं। इनमें से 13 तालाबों का अस्तित्व अब जमीन पर नहीं है। वे सब गायब हो चुके हैं। इसके अलावा 15 तालाब ऐसे हैं, जिन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इसके बावजूद इन 28 तालाबों की बन्दोबस्ती की राशि दवाब देकर सहयोग समिति से वर्षों से वसूली जा रही है। सहयोग समिति के सदस्यों ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर हमारी बातें नहीं सुनी जाती हैं।

कानूनी सहायता का निर्णय ...