मथुरा, जनवरी 24 -- पांच दिन पूर्व गायब हुए चौकीदार का अभी तक पता न चलने पर हत्या की आशंका जताते हुए आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार सुबह थाने का घेराव कर लिया और दोपहर को पैंठ के निकट जाम लगा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। जाम से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने आक्रोशित परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम करीब डेढ़ घंटे रहा। पुलिस ने जाम खुलवाकर वाहनों को निकलवाया। वहीं शाम तक फ्लड पीएसी टीम के मदद से पुलिस ने चौकीदार की यमुना में तलाश कराई। जमुनापार क्षेत्र में पैंठ बाजार, लक्ष्मीनगर स्थित उमा वाटिका में गांव शाहपुर, गौसना, जमुनापार निवासी रंधीर सिंह (52) 18 जनवरी को ड्यूटी करने गये थे लेकिन ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं पहुंचे। परिजनों को चिंता हुई तो उनकी सभी जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.