फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जसराना में निरीक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। गायब चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों का एक दिन का वेतन काटा है। एमओआईसी को अस्पताल से अधिक क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी रोगियों का पता लगाने के साथ-साथ अभियान चलाकर कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग को भी कहा। आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की ओरल जांच अवश्य करें। सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जसराना में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा रामबदन राम ने मौके पर मौजूद एमओआईसी डॉक्टर विमल उपाध्याय को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि एमसीडी कार्यक्रम के तहत गांव-गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.