मुजफ्फर नगर, जून 2 -- सोमवार की दोपहर क्षेत्र के बेलडा गंग नहर पुल पर किशोर द्वारा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर लेने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों को भीड़ इकट्ठा हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की किशोर की नहर में तलाश की गयी किन्तु उसका कोई पता नही चला। परिजनो ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराई है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी निवासी शौकीन ने तहरीर देकर बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र अलीशान सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बिना बताये घर से चला गया था।एक घण्टे बाद गांव बेलड़ा से अलीशान के मामा ने फोन पर सूचना दी अलीशान बेलड़ा गंगनहर में डूब गया है।वहीं यह भी पढ़ें- भंडारीदह से लापता युवक का शव दामोदर में मिला प्रत्यदर्शियों के अनुसार अलीशान बदहवास हालत में पुल पर पहुंचा और नहर में छलांग लगा दी। अलीशान ने नहर में बंधे...