शाहजहांपुर, मई 5 -- शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने सोमवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और पत्रावलियों के रख-रखाव की व्यवस्था देखी गई। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि कार्यालयों में स्वच्छता बनाए रखें और अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करें। कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों के वेतन रोकने और स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए गए। साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करने और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही वेतन का होगा भुगतान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.