वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नाद ब्रह्म के उपासक तबला साधक पद्मविभूषण पं.किशन महाराज की पुण्य तिथि पर संगीत सभा काशी की ओर से दो दिनी संगीत समारोह रविवार से शुरू हुआ। सनबीम लहरतारा के स्पंदन सभागार में उन्हें गायन, वादन और नृत्य से संगीतांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- नाद ब्रह्म के उपासक तबला साधक पद्मविभूषण पं.किशन महाराज की पुण्य तिथि पर संगीत सभा काशी की ओर से दो दिनी संगीत समारोह रविवार से शुरू हुआ। तबला वादन की प्रस्तुति समारोह की पहली प्रस्तुति अहमदाबाद के हेतल मेहता का एकल तबला वादन रहा। पं.पूरन महाराज की शिष्या हेतल ने तबला पर पखावज के मुख्य ताल धमार को जोरदारी और लयकारी के साथ बजाने का दुष्कर कार्य बहुत ही सहजता से किया। अपनी अंगुलियों की थिरकन से धमार ताल में पराल, उठान, परण, बांट, तिहाई, विशेष बोलों का बेहतरीन प्...