गाजीपुर, मार्च 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को 29वां गायन प्रतियोगिता का आयोजन नगर के एक स्कूल में किया गया। शुरुआत उप जिलाधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र पटेल, उप जिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव और पंकज सिंह कुशवाहा ने किया। गायन प्रतियोगिता में रजिया जहरा प्रथम रही। उप जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को जनपद स्तरीय मंच प्रदान कर उन्हें माइक फेस कराने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इससे उनकी प्रतिभा निखरती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। निर्णायक मंडल ने सुर, ताल, उच्चारण और मंच प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और मौके पर परिणाम घोषित किया। निर्णायक मंडल में प्रो. डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. विद्या निवास पांडेय,लोक कलाकार अनिल वेदांती रहे। क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि जूनियर वर्ग में रजिया जहरा सेंट जॉ...