गायनी विभाग के बाहर दिनदहाड़े छिनैती, सीसीटीवी के बावजूद नहीं पकड़ा गया बदमाश
इटावा औरैया, मई 10 -- सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के गायनी विभाग के बाहर दिनदहाड़े एक महिला के हाथ से नगदी, सोने का पेंडल और जरूरी कागजात से भरा बैग छीनकर बदमाश भाग गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार लगातार थाना और अस्पताल प्रशासन के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक न मुकदमा दर्ज हो सका है और न ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने में गंभीरता दिखाई गई है। औरैया के थाना एरवाकटरा क्षेत्र निवासी सज्जन कुमार अपनी गर्भवती पत्नी बंदना को दिखाने के लिए मेडिकल विश्वविद्यालय के गायनी विभाग में आए थे। उनकी पत्नी भर्ती थीं और साथ में उनकी सास भी मौजूद थीं। पीड़ित के अनुसार बैग में 11 हजार रुपये नगद, करीब 10 ग्राम वजन का सोने का पेंडल, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है, तथा जरूरी दस्तावेज रखे थे.
घटना का विवरण सज्जन कुमार ने बताया कि सात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.