गायनी ओपीडी में मरीज अनियंत्रित, अफरातफरी
दरभंगा, मई 22 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच गायनी विभाग में गुरुवार को शाम की ओपीडी में सुरक्षा कर्मी के मौजूद नहीं रहने के कारण वहां काफी देर तक अफरातफरी मची रही। बताया जाता है कि रंजीत नामक सुरक्षा कर्मी की वहां ड्यूटी थी। सुरक्षा गार्ड की गैरमौजूदगी में महिला मरीजों में पहले परामर्श हासिल करने की होड़ लगी दिखी। महिलाएं एक-दूसरे से धक्कम-धक्का कर डॉक्टर के कक्ष में प्रवेश करनी लगी। इससे ओपीडी में अफरातफरी मच गई। महिला चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ भीड़ के शोर-शराबे से परेशान हो गए। बताया जाता है कि करीब आधे घंटे तक गायनिक ओपीडी की व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही। इसकी जानकारी जब सुरक्षा सुपरवाइजर महेश सिंह को मिली तो उन्होंने दूसरे विभागों से सुरक्षा गार्डों को भेजा। तब स्थिति समान्य हुई। सुरक्षा सुपरवाइजर ने बताया कि इवनिंग शिफ्ट के दौरान गायनिक ओप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.