भागलपुर, अप्रैल 13 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ द्वारा मान्यता प्राप्त ज्योति कला संगम महाविद्यालय महाशय ड्योढ़ी, चंपानगर में गायन- वादन एवं नृत्य विषय की प्रायोगिक परीक्षा रविवार को संपन्न हो गया। परीक्षा में 850 छात्र-छात्रा शामिल हुए जो नामांकन से लगभग 90% रही। परीक्षा के दौरान वाह्य परीक्षक के रूप में भोला प्रसाद सिंह एवं आंतरिक परीक्षक के रूप में संजय कुमार उपस्थित रहे। मौके पर महाविद्यालय संरक्षक चंचल कुमार सिंह,वीक्षक नीतीश कुमार, ब्रजेश कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, तबला वादक वेदानंद राय, रंगकर्मी कपिलदेव रंग, रिमझिम ,सीमा, मुस्कान, सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...