बेगुसराय, जून 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। जिले के कंकौल स्थित प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी परिसर में संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण आरंभ होते ही बच्चों एवं अभिभावकों के बीच विशेष उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। अब तक लगभग 60 छात्र-छात्राओं द्वारा नामांकन कराया जा चुका है तथा नामांकन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। यह भी पढ़ें- गायन, वादन एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं के गुर सीख रहे हैं बच्चेप्रशिक्षण कार्यक्रम के समय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक मंगलवार से रविवार तक संचालित किया जा रहा है। नियमित रूप से कक्षाओं का समय दोपहर 12:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक निर्धारित है जबकि व...