बिजनौर, जनवरी 24 -- वैरागी दीप कनखल हरिद्वार में विशाल आध्यात्मिक कुम्भ में समयदान कर समापन करके लौटे गायत्री परिवार बिजनौर के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में वैरागी दीप कनखल हरिद्वार में आयोजित विशाल आध्यात्मिक कुम्भ से लौटे गायत्री परिवार बिजनौर के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद के व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने सदसाहित्य देकर सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के 110 देशों का सम्मेलन 18 से 24 जनवरी को हरिद्वार‌ मे सम्पन्न हुआ। गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद से सम्बद्ध 16 जनपदो के परिजनो का जोन समन्वयक ने आभार व्यक्त किया। गायत्री परिजन पं सोमदत्त शर्मा, जिला सह समन्वयक इन्द्रदेव शर्मा, विनोद चौहान, अंबुज गोयल, मुकेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमीता यादव,...