पलामू, अप्रैल 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गायत्री शक्ति पिठ सुदना के प्रशाल में मंगलवार को उपजोन स्तरीय शताब्दी अनुयाज कार्यशाला में शक्ति पीठ को आदर्श मंदिर के रूप विकसित करने की योजना बनाई गई। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन शांति कुंज हरिद्वार से पधारे झारखण्ड जोन समन्वयक रामनरेश प्रसाद, पूर्वी जोनल घनश्याम देवांगन, पटना जोन समन्वयक इन्द्र‌देव पंडित, अन्तराष्ट्रिय गायक गणेश पवार, रांची जोन के गायक संतर सिंह एवं पलामू उपजोन समन्वयक सच्चिदानन्द तिवारी एवं मुख्य ट्रस्टी देवेन्द्र वर्मा ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए घनश्याम देवांगन ने परम पूज्य गुरुदेव के संचालित युग निर्माण भोजना मिशन को सशक्त बनाने के लिए शक्ति पीठ को आदर्श मंदिर के रूप में स्थापित करने के लिए ट्रस्टियों को विशेष जिम्मेदारी दिया। यह भी पढ़ें- ...