मुंगेर, अप्रैल 1 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के गायत्री शक्तिपीठ सह रामजानकी मंदिर के 11वां वार्षिकोत्सव पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से दो दिनों तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य और दिव्य सदगुरु मंगल कलश यात्रा से हुआ। धार्मिक कर्मकांड और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजन के उपरांत पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कलश शोभा यात्रा को रवाना किया। गाजे, बाजे, भक्ति गीत और गायत्री माता की जय, पूजनीय गुरुदेव और माता जी की जय, भारत माता की जयघोष के बीच निकली मंगल कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में पीत वस्त्रधारी धर्मानुरागी महिला और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे नगर का भ्रमण कर लोगों में धार्मिक अलख जगाया। कलश यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की मनोरम झांकी विशेष आक...