गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी आयोजित
गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गिरिडीह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ में विचार गोष्ठी आयोजित की। अध्यक्षता मुख्य प्रबंधक कामेश्वर सिंह ने की। परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण व वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण का संकल्प लिया। कामेश्वर सिंह ने कहा कि नैतिक व धार्मिक गुणों से व्यक्ति वृक्षों की सुरक्षा करेगा। हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम सात पौधे लगाने चाहिए। गायत्री परिवार ने पूरे जिले में 1000 पौधारोपण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहदेव कुशवाहा, भागीरथ सिंह, नरेश यादव, सुमन देवी सहित महिला मंडल ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- वृक्षारोपण कार्य महान- एक वृक्ष दस पुत्र समान यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में जजों ने लगाए पौधे यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर की ओर से पौधारोपण कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.