बोकारो, जून 15 -- गायत्री शक्तिपीठ, बोकारो के प्रांगण में सोमवार को प्रांतीय युवा समन्वय समिति झारखंड के आह्वान पर बोकारो उपजोन के सक्रिय कार्यकर्ताओं, ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों एवं महिला मंडल की बहनों की गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक विजय प्रसाद बर्णवाल ने की। गोष्ठी में बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा और टाटानगर के युवा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान बोकारो उपजोन समन्वयक श्याम नंदन सिंह, जिला समन्वयक मुकेश मिश्रा, प्रांतीय समन्वयक संतोष कुमार राय, नरेश भट्ट, शिव कुमार वर्णवाल, नीरज महतो एवं सुरेश कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुमन दीदी द्वारा गुरुदेव रचित सत्संकल्प पाठ से हुई। यह भी पढ़ें- प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखंड का गोष्...