मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखाड़ाघाट गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार को 44वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ युग संगीत और शांतिकुंज प्रतिनिधि शशिभूषण ठाकुर एवं व्यवस्थापक ललितेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गायत्री शक्तिपीठ के स्थापना पर अपने-अपने विचार एवं अनुभवों को साझा किया।शशिभूषण ठाकुर ने गायत्री मंत्र जप से होने वाले लाभ को बताया। उन्होंने बताया कि एक मई को सुबह छह बजे से 24 लाख गायत्री महामंत्र जप अनुष्ठान प्रारंभ होगा, जो दो मई को सुबह छह बजे पूरा होगा। इसके बाद उपस्थित 16 अग्रज एवं वृद्ध कार्यकर्ता को मंत्र चादर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधुसूदन पाण्डेय, अरुण कुमार शाही, युवा प्रकोष्ठ के बबलू तिवारी, नितेश कुमार ने शांतिपाठ...