मुंगेर, मार्च 20 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को नगर के राम जानकी सह गायत्री शक्तिपीठ में वासंती नवरात्र के उपलक्ष्य पर नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। परिव्राजक कुंदन कुमार ने मुख्य यजमान रविंद्र कुमार सिन्हा एवं किरण सिन्हा को देव पूजन कराया। कुंदन कुमार ने कहा कि वर्ष में दो नवरात्रि अनुष्ठान मानव के शारीरिक मानसिक शुद्धता के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। दोनों नवरात्रि के बाद मौसम का परिवर्तन होता है। नवरात्र करने वाले पर मौसम का कुप्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि 9 दिन में साधक 24 हजार गायत्री मंत्र का जप करेंगे। इसके साथ कई साधकों ने 40 दिनों के अनुष्ठान का संकल्प लिया। प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि 27 मार्च को नवरात्र का अनुष्ठान पूर्णाहुती के साथ सम्पन्न होगा। ----------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.