मुंगेर, जनवरी 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार की शाम गायत्री शक्तिपीठ में दीप महायज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्म वादिनी टोली में मीतू कुमारी, नीलू शर्मा तथा किरण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप महायज्ञ के कर्मकांड को संपन्न कराया। दीप महायज्ञ के बीच में प्रेरणाप्रद्ध प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किए गए। केएम ऐकडमी के बच्चों ने एकांकी एवं नृत्य की कुशल प्रस्तुत दी। दीप महायज्ञ से मंदिर परिसर दीपों की रौशनी से नहा उठा। प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर निशुल्क सामूहिक शादी समारोह होटल प्रज्ञा में आयोजित होगा। इस मौके पर पर नीरज कुमार, आशुतोष शर्मा, सुनील कुमार साह, कुमार अनुपम, सूरज कुमार, विदेशी प्रसाद सिंह, सुधीर चंद्र साहा, संदीप गुप्ता, शैल अग्रवाल, प्रतिमा भा...