गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर पंच कुडीय गायत्री यज्ञ
साहिबगंज, जुलाई 29 -- साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार की साहिबगंज शाखा की ओर से बुधवार को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा महापर्व मनाया गया। मौके पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित हुआ। गुरु पूर्णिमा पर कई लोगों ने गुरू दीक्षा लेकर पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा को गुरु वरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रियंका सोनी, अदिति भारती एवं तोषण भारती के संयुक्त रूप से गुरु वंदना एवं युग संगीत से हुई। व्यास पीठ पर पुरोहित निभा देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, मधु कुमारी ने वैदिक रीति से देव आवाहन एवं पूजन कराया। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ परिजन ओंकारनाथ मिश्रा ने गुरु महिमा की चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान शक्तिपीठ समेत शहर के कुल पांच स्थानों पर संचालित बाल संस्कारशाला के आचार्यों को उप जोन समन्वयक इंजीनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.