गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री मंत्रों का सामूहिक जप
हमीरपुर, जून 24 -- हमीरपुर। गायत्री जयंती पर्व के अवसर पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में 2.40 लाख गायत्री मंत्रों का सामूहिक जप अनुष्ठान, दीपयज्ञ श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। साधकों ने एकाग्र भाव से मंत्रजप कर विश्वशांति, सद्बुद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर गायत्री यज्ञ का संचालन करते हुए आचार्य उमेश शुक्ला ने आचार्य श्री राम शर्मा के अंतिम संदेश को उद्धृत करते हुए कहा कि साधना अनुष्ठानों से सुप्त चेतना ब्रह्म कमल जैसी विकसित होकर पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करती है, यही सच्ची मानव सेवा है।दीप यज्ञ में सैकड़ों दीपों की आभा के बीच मंत्र पाठ किया गया। यह भी पढ़ें- गायत्री जयंती पर हुआ यज्ञ और भंडारा इस अवसर पर कामिनी निगम ने साधना, स्वाध्याय, संयम और सेवा को गायत्री परिवार का उद्देश्य बताते हुए इन्हें अपनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.